
नमस्ते दोस्तों! आपका techgyan में स्वागत है| आज हम अक्षय कुमार की 2020 की पहली फिल्म Laxmi Bomb के बारे में बात करेंगे| Covid-19 के कारण अभी तक अक्षय कुमार की कोई भी फिल्म release नहीं हुई थी | अब अक्षय कुमार ने अपनी तमिल रीमेक Laxmi Bomb को 9 नवम्बर 2020 को release करने का फैसला किया है| फिल्म का ट्रेलर youtube पर भी आ चुका है| फिल्म के ट्रेलर से फिल्म में कॉमेडी और हॉरर का मसाला भरपूर दिख रहा है | Covid-19 की वजह से थियेटर्स बंद होने के कारण Laxmi Bomb को Disney Plus Hotstar पर release किया जायेगा | जिससे आप इसे अपने घर पर ही Disney Plus Hotstar पर अपने परिवार के साथ देख सकेंगे |
Laxmi Bomb movie की details
सबसे पहले अगर बात करे फिल्म के स्टार्स की तो फिल्म में लीड एक्टर Akshay Kumar और लीड एक्ट्रेस Kiara Advani है | Laxmi Bomb तमिल की सुपरहिट फिल्म Muni 2 : Kanchana (2011) की bollywood remake है| इस फिल्म के डायरेक्टर Raghava Lawrence है जो Kanchana के लीड एक्टर थे | इस फिल्म के साथ ही Raghava Lawrence ने हिंदी फिल्मों में एक डायरेक्टर के रूप में debut भी किया है| राघव खुद तमिल फिल्मों के बहुत बड़े सुपरस्टार है| यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है |
इसे officially 9 Nov. 2020 को release किया जायेगा | यह फिल्म Fox Star Studios के प्रोडक्शन हाउस में बनी है| इस फिल्म को Tusshar Kapoor और Shabina Khan ने produce किया है | फिल्म में Tusshar Kapoor, Sharad Kelkar (Laxmi), Manu Rishi Chadha जैसे कई बड़े एक्टर्स supporting cast के रूप में है | इस फिल्म को “OTT Platform” पर release किया जायेगा |
यह फिल्म एक आत्मा पर आधारित है जो अपने पूरे परिवार की मौत का बदला लेना चाहती है| अपनी और अपने परिवार की मौत का बदला लेने के लिए वह अक्षय कुमार को वश में कर लेती है और अपना बदला लेती है|
फिल्म के ट्रेलर के साथ एक गाने का भी teaser देखने को मिला है जिसका टाइटल है “ Burj Khalifa” | इस गाने को Gagan, Nikita Gandhi, Shashi – Dj Khushi ने गाया है | इस गाने को बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है| इस गाने के अभी तक 22 Million views YouTube पर हो चुके है|
Cast & Crew
Directed by Raghava Lawrence, Balakrishnan Thever (co-director)
Produced by Tusshar Kapoor, Shabinaa Khan
Writing Credits Farhad Samji(dialogue), Raghava Lawrence(screenplay)
Starring Akshay Kumar, Kiara Advani, Muskaan Khubchandani, Tusshar
Kapoor, Babu Antony, Sharad Kelkar (Laxmi), Mir Sarwar, Manu
Rishi Chadha, Elena Roxena, Rajesh Dubeay, Narendra Singh
Dhami, Vijay Kaushik, Tarun Arora, Vaibhav Choudhary
Music by Tanishk Bagchi, Anup Kumar, Amar Mohile, Shashi-Khushi
Cinematography Kush Chhabria, Vetri
Film Editing by Rajesh Pandey
Casting by Parag Mehta

जानिये मिर्ज़ापुर 2 Movie के बारे में
अक्षय कुमार एक्शन हीरो के साथ बहुत ही अच्छे कॉमेडियन भी है | उनकी अभी तक की सभी कॉमेडी फिल्मों को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है| यह फिल्म कितनी अच्छी कॉमेडी फिल्म है यह तो आपको 9 नवम्बर को ही पता चलेगा | तो 9 नवम्बर को “Disney Plus Hotstar” पर “Laxmi Bomb” देखना ना भूले |
अगर आप को अक्षय कुमार की कॉमेडी अच्छी लगती है तो आप ने उनकी पुरानी कॉमेडी मूवीज जरुर देखि होगी| अगर आपने उनकी पुरानी कॉमेडी मूवीज नहीं देखि है तो उनकी बेस्ट कॉमेडी मूवीज देख सकते है जैसे की
- हेरा फेरी
- खट्टा मीठा
- फिर हेरा फेरी
- दीवाने हुए पागल
- दे दना दन
- वेलकम
तो दोस्तों आज हमने इस पोस्ट के माध्यम से अक्षय कुमार की आने वाली लेटेस्ट मूवी “Laxmi Bomb” के बारे में जानकारी दी है| हमें उम्मीद है आपको ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो हमें comment box में जरुर बताएं|
Disclaimer
भारतीय कानून के तहत किसी Original Content की piracy करना दंडनीय अपराध है | Techgyan.co इस प्रकार की piracy का पूर्ण विरोध करता है | यहाँ पर दर्शाये गए content केवल गैर-क़ानूनी गतिविधियों के विषय में जरुरी जानकारी प्रदान करने के लिए है| इसका उद्धेश्य किसी भी प्रकार से piracy और अनैतिक कार्यों को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए बिल्कुल नहीं है | कृपया ऐसी websites से दूर रहें और फिल्म download करने का सही रास्ता चुने |
~~~ THANK YOU ~~~